बड़वारा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 71 कन्याओं का विवाह संपन्न

Advertisement

शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह कलेक्टर अवि प्रसाद ने नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

(कटनी)- विकासखंड बड़वारा में गुरुवार को 71 कन्याओं का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। इस दौरान शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर अवि प्रसाद, भाजपा जिलाअध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ,जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

            उत्सवी माहौल में विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इस दौरान वर एवं वधू पक्ष के रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस मौके पर शहडोल सांसद श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के 71 विवाहित दंपतियों के नए जीवन में प्रवेश करने का साक्षी बनने पर हम सभी खुश और प्रसन्न है। यह सौभाग्य की बात है कि हम सब इस विवाह आयोजन के साक्षी बने। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। इस दौरान सांसद श्रीमती सिंह द्वारा विवाह स्थान पर पहुंचकर कन्याओं को आशीर्वाद दिया।

            श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के गरीब और निर्धन वर्ग की कन्याओं के विवाह बिना किसी पैसों की तंगी से हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की है। जिसके तहत 55 हजार रुपए प्रति विवाह हेतु दिया जाता है। जिसमें 38 हजार की गृहस्थी व 11 हजार का चेक शामिल है।

            इस मौके पर  सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, के के पांडे, अंकित श्रीवास्तव और सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें