लाड़ली बहना योजना हेतु कंट्रोल रूम में दो शिफ्ट में नियुक्त किए गए 42 कर्मचारी

Advertisement

निकायों से प्राप्त पोर्टल संबंधी समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा लाड़ली बहना योजना 2023 के सफल क्रियान्वयन एवं निकायों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली पोर्टल संबंधी समस्या के त्वरित निराकरण हेतु कंट्रोल रूम में दो शिफ्ट में 42 अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

            लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में 30 मार्च से 30 अप्रैल तक नगर निगम कटनी एवं समस्त नगर परिषद सहित जनपद पंचायत बहोरीबंद, रीठी, बड़वरा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं ढीमरखेड़ा में रोजाना कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कैंपों से प्राप्त होने वाली पोर्टल संबंधी समस्या के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पृथक – पृथक दो शिफ्ट में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एवं द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभारी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई जाकर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर कंट्रोल रूम कटनी में ड्यूटी पर उपस्थित क्षेत्रों से प्राप्त पोर्टल संबंधित समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया है। कंट्रोल रूम में सूचना के आदान प्रदान हेतु दूरभाष का नंबर 07622 220070 है।

            विदित हो की लाड़ली बहना योजना 2023 का क्रियान्वयन विगत 25 मार्च से जिले के नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके सफल एवं सुचारू क्रियान्वन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में पृथक से लाड़ली बहना नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गयी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें