ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहोरीबंद को कारण बताओ नोटिस जारी

Advertisement

सर्वे कार्य दौरान अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी

(कटनी) – वर्षा एवम् ओला वृष्टि से प्रभावित फसलों की क्षति का आंकलन करने जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे सर्वे कार्य में लापरवाही बरतते हुए अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहोरीबंद को उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कलेक्टर भ्रमण में अनुपस्थित रहना पड़ा भारी

उल्लेखनीय है कि वर्षा एवं ओला वृष्टि से प्रभावित फसलों की क्षति का आंकलन करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर सर्वे दल गठित कर 22 एवम् 23 मार्च को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था  इसी क्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकासखंड बहोरीबंद बहादुर सिंह वाल्मीक की ड्यूटी  ग्राम डिहूंटा, सिमरापटी, कजरवारा और डिडसरा में सर्वे कार्य हेतु लगाई गई थी। सर्वे कार्य का जायजा लेने और प्रभावित किसानों से मुलाकात करने कलेक्टर श्री प्रसाद जब गत 22 मार्च को ग्राम कजरवारा भ्रमण दौरान पहुंचे तब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकासखंड बहोरीबंद बहादुर सिंह वाल्मीक अनुपस्थित मिला। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त कर नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया।

तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश

जिस पर उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा अनुशासन हीनता की श्रेणी में आने वाले इस कृत्य पर संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहोरीबंद बहादुर सिंह वाल्मीक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। साथ ही संतोषजनक जवाब समय पर प्रस्तुत न करने पर एकतरफा कार्यवाही की चेतावनी दी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें