जल संरक्षण के लिए संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में जल संरक्षण  के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया,। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि पृथ्वी पर जीवन के लिए जल सबसे महत्वपूर्ण घटक है, क्योंकि हमें दिनचर्या के सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिये कही न कही जल की आवश्यकता होती है।

      धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और उसका बचाव बहुत जरूरी है क्योंकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है,। हमें अपने जीवन में उपयोगी जल को बर्बाद और प्रदूषित नहीं करना चाहिये तथा लोगों को जल संरक्षण और जल बचाने को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना चाहिए,।

      डॉ. एस. एस. धुर्वे  ने कहा कि दैनिक जरुरतों से ज्यादा पानी लोग बर्बाद कर रहें हैं,। हम सभी को जल के महत्व और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझना चाहिये,। हमें अपने जीवन में उपयोगी जल को बर्बाद नहीं करने के साथ ही जल संरक्षण बढ़ावा देना चाहिये।

    , श्री मनीष मिश्रा ने बताया कि  ब्रह्माण्ड में पृथ्वी पर अपवाद के रुप में जीवन पाया जाता है क्योंकि केवल पृथ्वी पर ही जल पाया जाता है ।जिसके बिना जीवन संभव नहीं है ।

       प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा ने बताया कि जल संरक्षण से जुड़ा हर प्रयास हमारे कल से जुड़ा है इसमें पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है,। सदियों से अलग-अलग समाज अलग -अलग प्रयास करते आए हैं,। जल पृथ्वी का सर्वाधिक मूल्यवान संसाधन है और हमें न केवल अपने लिये इसकी रक्षा करनी है बल्कि भविष्य की पीढि़यों के लिये भी इसे बचा कर रखना है।

     अंत में दलनायक विक्रम जायसवाल ने सभी से अपनी जरूरतों के अनुसार ही पानी का प्रयोग करने का आग्रह किया। साथ ही सभी से जल संरक्षण की मुहिम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।, कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा, रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. के. के. निगम, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. शिवानी बर्मन, श्री मनीष मिश्रा, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्रीमती रूपा शर्मा, श्री मनोज कुमार चौधरी, श्री पवन दुबे, संतोषी तिवारी, कैश अंसारी, मिनी तुमराली, चंद्रभान विश्वकर्मा, आर. ए. चौधरी, आशीष तिवारी, अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा, रवि, अनिल, शिव कुमार, विनोद तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रा. से. यो. स्वयंसेवक विक्रम जायसवाल, आशीष, धर्मेंद्र, शुभम, रश्मि, सपनाबर्मन, सर्वेश, भारती, शिवलाल, लक्ष्मी, सपना, पूजा, दीपांजली, शिवम, अनुज, संतोष, रामभजन, दीप्ती, सतेंद्र, शीतल, अभिषेक, ललन, खुशी, नीलम, काजल, आंचल, सरस्वती,  शिवानी, रानी, सुलेखा, दीपक, विवेक, प्रिया, एकता, आशिकी, अंकिता, नम्रता, पलक, रेखा, रानी,  प्रीति, प्रियंका, आरती, संगीता, निगम चौधरी, सोनम, अमित, सानिया, सत्यम, पूर्णिमा, राहुल, रंजीत, संगीता, सुलेखा, पुष्पा, महिमा, रूक्मणी, नीलम, उपासना, द्रोपती आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें