मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अब तक कुल 34 हजार 245 महिलाओं ने कराया अपना पंजीयन

(कटनी)- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के आवेदन लेने का कार्य 25 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में 25 मार्च से जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पात्र महिलाओं के पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की जाकर, पंजीयन कार्य में पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु नगर निगम, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत वार प्रभारी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी एवं कंम्प्यूटर आपरेटर की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है।

             महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी श्री नयन सिंह ने बताया कि 25 मार्च से जिले के सभी ग्राम पंचायतें एवं नगरीय निकाय के सभी वार्डों में पात्र महिलाओं के आवेदन लेने का कार्य निरतर गतीशील है। इस कार्य में रोजाना जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में वार्डवार एवं ग्रामवार शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जा रहें। अब तक जिलें के सभी नगरीय एवं जनपद क्षेत्र की कुल 34 हजार 245 पात्र महिलाओं से आवेदन प्राप्त किये गये हैं।

            उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी । इस योजना में वही महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम है, परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है और परिवार में कोई आयकर दाता नहीं है। इस योजना में सहायता राशि पात्र महिला के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। 10 जून 2023 से इस योजना की राशि महिलाओं को मिलना प्रारंभ हो जाएगी और हर माह की 10 तारीख को यह राशि महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें