कलेक्टर अवि प्रसाद ने 7 सेवानिवृत्त कर्मियों को पी.पी.ओ. प्रदान किया

सेवा निवृत्त कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनायें

(कटनी)-  कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को सात सेवानिवृत्त कर्मियों को पी.पी.ओ. प्रदान किया और शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया। इस दौरान जिला पेंशन अधिकारी शैलेष गुप्ता और सहायजिला पेंशन अधिकारी वेद कुमार डोंगरे भी मौजूद रहे।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिन सेवानिवृत्त कर्मियों को पी.पी.ओ. पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया, उनमें पी.एच.ई. विभाग के राम अवध वर्मा, नर्मदा विकास संभाग कटनी के उपयंत्री शंकरलाल दांडेकर, उपयंत्री भागवत प्रसाद पटेल, उपयंत्री अनिल कुलकर्णी और सी.एम.एच.ओ. कटनी कार्यालय के ए.एन.एम. श्रीमती राधा दुबे, पुलिस उप निरीक्षक नासिर हुसैन और प्रधान आरक्षक पुलिस ब्रजधुर सिंह रघुवंशी शामिल है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल – श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पी.पी.ओ. प्रदान किया। साथ ही उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुये  बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें