विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में शासन और लोक नीति विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए भारत की मदद मांगी
(कोलंबो) श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में शासन और लोक नीति विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए रविवार को भारत से सहयोग मांगा।
विक्रमसिंघे ने यह अनुरोध तब किया जब ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेंस’ के महानिदेशक भरत लाल ने उनसे मुलाकात की और प्रभावी निगरानी उपायों को लागू करके देश की सिविल सेवा के प्रदर्शन में सुधार के तरीकों पर चर्चा की।
