राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन मान. श्री राम खेलावन पटेल जी ने नगर परिषद अमरपाटन में स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisement

सीएमओ श्री लालजी ताम्रकार के मार्गदर्शन में स्वच्छता जन जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ

(अमरपाटन) स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगर परिषद अमरपाटन जिला सतना में स्वच्छता अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री लालजी ताम्रकार के निर्देशानुसार स्वच्छता प्रभारी सरमन लाल साकेत के मार्गदर्शन में लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर परिषद की सहयोगी संस्था मनोज मानव विकास समिति के स्वच्छता जन जागरुकता रथ को राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन माननीय श्री रामखेलावन पटेल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। मनोज मानव विकास समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह रथ नगर के प्रत्येक वार्ड में जा जाकर गीत /नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

नगर वासियों से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए घर एवम दुकानों का कचड़ा नाली में नही डालने , गीला एवम सूखा कचड़ा को पृथक पृथक हरे और नीले रंग के डस्टबिन में रखने, कचड़े को कचड़ा गाड़ी में ही डालने, खुले में शौच/पेशाब नही करने, बाजार से सामान लाने हेतु पालीथीन के स्थान पर कपड़े का बैग उपयोग करने तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों हेतु स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने आदि विषयों पर जन जागरूक किया जाएगा।


इस अवसर पर राज्य मंत्री माननीय श्री राम खेलावन पटेल जी , पिंटू पटेल, लोकनाथ पटेल, विजय पटेल, अजय पटेल, रेहान रिजवी, शिव प्रसाद पटेल, स्वच्छता निरीक्षक सरमन लाल साकेत, लक्ष्मी नारायण, विनीत पटेल, आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें