उत्साहित लाडली बहनों द्वारा नगरीय क्षेत्र में योजना का लाभ पाने बढ़ चढ़कर लिया जा रहा हिस्सा निशुल्क ईकेवाईसी के साथ आवेदन भरने की प्रक्रिया में उच्चतम पायदान पर चल रहा नगर निगम

Advertisement

(कटनी) मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 शहर में वार्ड वार आयोजित हो रहे शिविर में महिला हितग्राहियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें नगर की बहनों द्वारा बढ़.चढ़कर उत्साह पूर्वक से लिया जा रहा है। आयोजित शिविरों का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा गत दिवस विभिन्न वार्ड में पहुंचकर शिविर पर पहुंचने वाली महिला हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उनको किसी प्रकार की समस्या ना हो ऐसे निर्देश भी संबंधित कर्मचारियों को प्रदाय किए गए थे। तो वहीं आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का कुशल क्रियान्वयन हो इस योजना का लाभ हर पात्र महिला हितग्राही को मिले इसके लिए उपायुक्त पीके अहिरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त कर संबंधित कर्मचारियों से शहर के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगवाकर महिलाओ के आवेदन सफलतापूर्वक भरे जा रहे हैं। अभी तक लगभग 15 हजार लाडली बहनों के आवेदन भरे जा चुके हैं। योजना में शहर के प्रत्येक वार्ड के पार्षदों द्वारा भी भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शिविर स्थल पर पहुंच रही महिला हितग्राहियों की सुविधा को देखते हुए पेयजल एवं बैठक व्यवस्था के भरपूर इंतजाम किए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें