सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पोलीथिन मुक्त नगर बनाने नगर निगम का अभियान जारी
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों से नगर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील
कटनी शासन द्वारा जारी निर्देश एवं स्वच्छ सुर्वेक्षण 2023 के तहत नगर की सफाई व्यवस्था निर्धारित मनको के अनुरूप रखने तथा पर्यावरण संरक्षण को द्रष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है । नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन ने जानकारी देते हुए बताया की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन एवं निगमायुक्त सतेन्द्र धाकरे के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम की सहयोगी संस्था की टीम द्वारा प्रतिदिन वार्डों में भ्रमण कर विभिन्न वार्डों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय रहवाशियों एवं नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई । साथ ही नगर के विभिन्न स्थलों में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दोरान चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का सन्देश भी प्रसारित किया गया।

