शहर में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन पर चल रहा विशेष सफाई अभियान

Advertisement

(कटनी) कटनी नगरपालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन पर शहर को स्वच्छ सुंदर एवं स्वस्थ रखने के उद्देश्य से नगरपालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उच्चतम पायदान पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा प्रदाय किए गए आदेश के परिपालन में शहर में प्रतिदिन अभियान चलाकर की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्वच्छता निरीक्षक एवं ओम साईं विजन टीम के सदस्यो द्वारा बाजार एरिया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्य वार्ड दरोगा की सक्रियता से हो रहा है। गौरतलब है कि यह सफाई अभियान शहर में लगातार चल रहा है। जिसमें बीमारियों को रोकने के लिए एवं गंदगी मुक्त करने के उद्देश्य से शहर के बड़े नालों नालियों सहित सड़कों की सफाई भी की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें