गांव-गांव, गली-गली घूंम कर लाड़ली बहना योजना की जानकारी दे रहा प्रचार रथ
ग्रामीणों मे प्रचार रथ के प्रति दिख रहा उत्साह
मिल रही कई उपयोगी जानकारियां
(कटनी) – राज्य शासन की तीन वर्ष की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति गांव-गांव में योजना की जानकारी देने और प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले भर में प्रचार रथ चलाया जा रहा है। यह प्रचार रथ अब तक जिले के 40 ग्रामों मे पहुंचकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ एल.ई.डी टी.व्ही के माध्यम से शासन की उपलब्धियों को भी दिखा रहा है। गांव में इस प्रचार रथ के प्रति ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अब तक इन ग्रामों में पहुंचकर दी जा चुकी योजना के संबंध में उपयोगी जानकारियां
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रचार रथ के माध्यम से अब तक जिन ग्रामों में उपयोगी जानकारियां दी जा चुकी है। उनमें खडौला, चुनहटी, अमराडांड, कन्हवारा, पिपरिया, धुन्सुर, भैसवाही, टिकरिया, सिंघनवारा, देवराकलॉ, जिजनौड़ी, राखी, पुरैनी, पौंडी, पडरिया,बखठा, दुर्जनपुर, शिवधाम, धनवाही, हरैया, चरी, कारीतलाई, कुसमा, कम्हौरी, परसवारा, टीकर, सलैया, कोहारी, घुनौर, रजवारा नंबर -1, जिंवारा, देवसरी, पौनिया, सिजहनी, पडवई, कांटी, मुहास, जुगिया, मुडहरा आदि ग्राम शामिल है।
प्रचार रथ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बैंक खातों को आधार से लिंक करनें और डी.बी.टी इनेबल्ड कराने की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद द्वारा लोगों को इन प्रक्रियाओं की जानकारी देने गांव के सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर लिखकर भी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।

