3R पार्क में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा आवागमन पाथवेय निर्माण कार्य में किया गया श्रमदान
(कैमोर) निकाय के वार्ड नंबर 01 सेल्फी पॉइंट के पास स्थित 3R पार्क में शहर के नागरिकों द्वारा आवागमन पाथवेय निर्माण कार्य में श्रमदान किया गया है। 3R पार्क में कबाड़ एवं अनुपयोगी सामानों से कई कलाकृतियां बनाई गई। इस पार्क की विशेष बात यह है कि कबाड़ के रद्दी सामान से बनाया गया है। पार्क का निर्माण पूर्ण रूप से अनुपयोगी सामग्री, पुराने टायर, प्लास्टिक, पाइप, लकड़ी, सी. एण्ड. डी. मटेरियल आदि से किया गया है । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमति मनीषा अजय शर्मा , उपाध्यक्ष संतोष केवट , पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा , मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, SBM नोडल अधिकारी पी.आर. सिंह, पार्षद सुरेश परौहा, पार्षद श्रीमति ऋचा मनीष नवैत, अधिवक्ता ब्रम्हमूर्ति तिवारी, प्रतीक गुप्ता, नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद् स्टाफ ने अपना योगदान दिया।

