मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना अंतर्गत विवाह के लिए घोषित की गई तारीख

( कटनी )- मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत जिले में वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में आयोजित होने वाले विवाह के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि कटनी जिले के प्रभारी मंत्री के द्वारा तिथियों का अनुमोदन किया गया है। इसके अनुसार मई 2023 में 2,3,4,6,11 व 15 तारीख को जून 2023 में 1,3,7,11,13,16,23 एवं 25 तारीख को नवंबर 2023 में 23,24,27,28 और 29 तारीख को तथा दिसंबर 2023 में 3,4,5,7,13,14 एवं 15 तारीख को और जनवरी 2024 में 16,17,20,21,22,30,31 तारीख को मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत आयोजन हो सकेंगे। जबकि फरवरी 2024 में 4,6,7,8,12,13,25,26 एवं 29 तारीख को तथा मार्च 2024 में 5,6,7,10,11 और 12 तारीख को आयोजन हो सकेंगे।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने नगर निगम कटनी के आयुक्त, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, सहित नगर परिषद कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़ के सीएमओ को विवाह आयोजन कि इन तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की हिदायत दी है। साथ ही विवाह हेतु आवेदन प्राप्त होते ही तत्काल जांच हेतु समिति को उपलब्ध कराया जाए। सभी आवेदन पत्रों का पंजी में संधारण किया जाए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया है, कि ग्रामीण क्षेत्र की जांच समिति में पीसीओ, एडीईओ, सचिव, पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी, पटवारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपना जांच प्रतिवेदन आवेदन प्राप्त होने के 3 दिन के भीतर करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें