शासकीय महाविद्यालय बरही में कला संकाय अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विद्यार्थियों ने प्राचार्य को सत्य मेव जयते का प्रतीक चिन्ह भेंटकर विद्यार्थी, महाविद्यालय और समाज हित में कार्य करने का किया आग्रह
(कटनी)- शासकीय महाविद्यालय बरही मे कला संकाय के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय मे अध्ययन के तीन वर्षाे के अपने अनुभव व्यक्त किए,।
साथ ही बताया कि हम प्राचार्य , शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिवार से मिले प्रेम और स्नेह को कभी नहीं भूल पाएंगे, ।सभी विद्यार्थियों ने प्राचार्य द्वारा विद्यार्थी हित एवं संस्था के विकास में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को भी याद किया और कहा कि इसी तरह सभी संस्था प्रमुखों को विद्यार्थियो के साथ अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियो ने प्राचार्य को सत्यमेव जयते का प्रतीक चिन्ह भेंटकर विद्यार्थी, महाविद्यालय और समाज हित में इसी तरह कार्य करते रहने का आग्रह किया।, विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा, डॉ एस एस धुर्वे, डॉ अरविंद सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ रश्मि त्रिपाठी,
प्रियंका तोमर, डॉ के के निगम, डॉ मंजुलता साहू, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, श्री मनीष मिश्रा, डॉ. शिवानी बर्मन, श्री पुष्पेंद्र तिवारी, श्री पवन दुबे, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती रूपा शर्मा, श्री मनोज कुमार चौधरी, संतोषी तिवारी, दीपेंद्र चतुर्वेदी, कैश अंसारी, रावेंद्र साकेत, मिनी तुमराली, सोनम पाण्डे, चंद्रभान विश्वकर्मा, महिमा तिवारी, आशीष तिवारी, अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा रवि साहू तथा स्टॉफ के समस्त सदस्यो ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

