सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का करें संतुष्टिपूर्ण निराकरण – कलेक्टर अवि प्रसाद

समय- सीमा के प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में करें निराकरण

(कटनी) – सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय – सीमा की बैठक के दौरानकलेक्टर अवि प्रसाद ने सीएम हेल्पलाइन की 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि जिले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण हेतु गठित टीम उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कुछ विभाग के द्वारा कार्य में रूचि नहीं लिये जाने के कारण जिले ग्रेडिंग में प्रतिकूल असर पड़ता है, अतः ऐसे विभाग प्रकरणों का गंभीरता पूर्वक विभागीय शिकायतों निराकरण करें। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि विभागों के माध्यम से दर्ज किये जाने वाले जवाबों का मेरे द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। आपनें अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर आगामी ग्रेडिंग मंे कटनी जिले को उच्च पायदान पर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया।

            बैठक के प्रारंभ में जिले में पदस्थ रहे नायब तहसीलदार श्री संजय दुबे के असामयिक निधन पर गहन दुख व्यक्त किया जाकर दो मिनट का मौन रख शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लंबित न्यायालयीन प्रकरणों का विभागीय अधिकारी करें रिव्यू – कलेक्टर श्री प्रसाद

कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समय सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वर्ष 2001 से 2023 तक के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के संबध में विभागों को प्रेषित की गई जानकारी से अवगत कराते हुए प्रकरणों में नियुक्त ओ.आई.सी के माध्यम से जवाब प्रस्तुत कर उसकी एक प्रति कार्यालय में प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालयीन प्रकरणों के संबंध मे रोस्टर संधारित कर प्रकरणों की जानकारी, प्रस्तुत जवाब की जानकारी, अपील, निराकरण की स्थिति पक्ष व विपक्ष की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए गए।

            स्वसहायता समूहों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन हेतु प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी चाही जाकर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आवंटन की प्रक्रिया में गति लानें हेतु जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया।

            बैठक में अमृत सरोवरों के निर्माण की समीक्षा के दौरान ग्रीष्म ऋतु मंे जानवरों को पानी की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ढ़ीमरखेड़ा एवं बड़वारा में अमृत सरोवर का निर्माण कराने हेतु सी.ई.ओ ढ़ीमरखेड़ा एवं बड़वारा को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले मे रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता तथा बकाया राशि सहित प्रदेश की मंडियों में नवीन उर्वरक विक्रय केन्द्र खोले जाने तथा जिले की उप मंडियों की जानकारी ली जाकर उपमंडियों मंे भी गोदाम की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव तैयार करानें हेतु निर्देशित किया गया।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सेवानिवृत्त शिक्षक मनीष चन्द्र पुरोहित के स्वत्वों के भुगतान एवं पेंशन संबंधी प्रकरण में अनावश्यक विलंब करने वाले संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करनें के निर्देश दिए।

            बैठक में दूरसंचार नीति के संबंध मे लंबित प्रकरणों एवं नवीन प्रकरणों का निराकरण कराने, सुराज योजना हेतु भूमि उपलब्ध कराने, मीसाबंदी परिवार को स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किये जाने, नगरीय क्षेत्र में अनाधिकृत कॉलोनियों के संबंध मंे ले- आउट तैयार करने, जनपद पंचायत विजयराघवगढ की ग्राम पंचायत नंदावन मंे निर्माण कार्या की जांच कराने, लैण्ड बैंक की स्थापना किये जाने, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना, भू-दान बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध मे, आयुष्मान भारत का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने, आयोग से प्राप्त शिकायतों के निराकरण, ढीमरखेडा तहसील के नव निर्मित शासकीय भवनों की जांच पूर्ण करानें, सोलर प्लांट की स्थापना सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा की जाकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए।

            बैठक के दौरान अपर कलेक्टर रामानुस टोप्पो, एस.डी.एम कटनी प्रिया चंद्रावत, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, जिला उद्योग महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक यशवंत वर्मा, सी.एम.ए.ओ प्रदीप मुडिया, खनिज अधिकारी संतोष सिंह, जिला कोषालय अधिकारी शैलेष गुप्ता, जे.पी.बघेल कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, जिला लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, ई गवनेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें