लू से बचाव हेतु एडवायजरी जारी –

( सतना )

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके अवधिया द्वारा समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान समय में गर्मी एवं लू का प्रकोप प्रारंभ हो चुका है, गर्मी के मौसम में वातावरण में अधिक तापमान के बदलाव से लू लगने की संभावना होती है। अतः अधिनस्थ स्वास्थ्य केन्द्रो में निर्जलीकरण से बचाव हेतु ओआरएस कार्नर स्थापित किया जावे। इस ओरआरएस कार्नर में ओआरएस पाउडर एवं पीने के साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिससे संस्थान में आने वाले व्यक्तियो को आवश्यकता अनुसार उपयोग कर निर्जलीकरण से बचाया जा सके। साथ ही आमजन को घर के अंदर हवादार कमरे में रहने के लिए सलाह देवे। बाहरी गतिविधियां सुबह या शाम के करने अत्यधिक शारीरिक श्रम वाली गतिविधियां दिन के अधिकतम तापमान वाले घंटो में ना करने एवं बाहर निकलने पर सिर को कपड़े से ढकने के साथ धूप मे जाने से पहले पर्याप्त पानी एवं अन्य तरल पदार्थ का सेवन करने हेतु सलाह देवे, जिससे आमजन को लू से बचाया जा सके। डॉ. अवधिया ने लू से बचाव हेतु आशा कार्यकर्ता के द्वारा आमजन को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें