नगर पालिक निगम में आयोजित हुई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक बैठक उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दी गई तकनीकी जानकारियां

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के कुशल क्रियान्वयन एवं उसकी तकनीकी जानकारियों को लेकर नगर निगम परिषर में अध्यक्ष मनीष पाठक आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्यरुप से लाडली बहना योजना का नगर में कुशल संचालन हो एवं इस योजना का लाभ हर पात्र महिला हितग्राही को मिले इसके लिए जरूरी तकनीकि जानकारियां नगर निगम अमले एवं महिला बाल विकास के कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई।

आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने उपस्थित कर्मचारियों को तकनीकी जानकारियां देते हुए बताया कि समग्र आईडी ना बनने से ई केवाईसी नहीं हो पाएगी। तथा खाते की समस्या के संबंध एवं उसका निदान व पात्र हितग्राहियों से आवेदन जमा कराने सहित फोटो से फोटो न खींचने तथा प्रचार रथ की जानकारी हर घर तक पहुंचाने एवं इस योजना को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के लिए निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान उपायुक्त वित्त पीके अहिरवार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक खाद्य अधिकारी रविशंकर पांडे महिला बाल विकास के मीना बड़कुल नयन सिंह सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सचिन यादव – स्टेट हेड , RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें