मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को जयंती पर किया नमन

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज-सुधारक थे। उन्होंने   सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया, श्रमिक, किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने कहा था “छुआछूत गुलामी से भी बदतर है”। डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर जिले के  महू में हुआ था। उनका अवसान 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें