प्रचार रथ के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी जा रही योजनाओं की जानकारी

(कटनी) राज्य शासन की तीन वर्ष की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित प्रचार रथ द्वारा प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं निर्णयों की जानकारी आमजन को देकर योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही है प्रचार रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर केन्द्रित मुख्यमंत्री जी का सन्देश, योजना के तहत तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म, वीडियो आमजन को दिखाया जा रहा है।

            जिले में  प्रचार रथ द्वारा 15 अप्रैल शनिवार को विधानसभा विजयराघवगढ़ के  जनपद पंचायत बरही के ग्राम बुजबुजा, छिदहाई पिपरिया, कुठिया महगंवा, नदावन, सुतरी एवं बरनमहंगवां मे पहुंचकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ एल.ई.डी टी.व्ही के माध्यम से शासन की उपलब्धियों को भी दिखा रहा है। प्रचार रथ के मध्यम से अब तक जिलें के 121 ग्रामों में शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा चुकी है।

ग्रामीणों के मध्य प्रचार रथ का दिख रहा उत्साह

            गांव में इस प्रचार रथ के प्रति ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के साथ -साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बैंक खातों को आधार से लिंक करनें और डी.बी.टी इनेबल्ड कराने की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायतों द्वारा लोगों को लाड़ली बहना योजना से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देने गांव के सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर लिखकर भी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें