सेंट्रल बैंक में बिना सहमति बीमा कराए जाने की खबर सामने आने पर कलेक्टर ने कराई थी जांच

लाडली बहनों को बीमा कराने नहीं किया जा रहा बाध्य

(कटनी)-  लाडली बहना योजना का लाभ पाने हेतु खोले जा रहे खातों में बीमा कराने बैंक द्वारा बाध्य किए जाने की खबर संज्ञान में आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसकी गंभीरता से जांच कराई गईजिसमें यह तथ्य उजागर हुए कि ग्राहक की बिना सहमति के किसी भी खाता धारक का बीमा कराकर बीमा राशि नहीं काटी जा रही और न ही किसी को इस हेतु बाध्य किया जा रहा है।

लीड बैंक अधिकारी को दिए थे जांच के निर्देश

सेंट्रल बैंक की स्लीमनाबाद शाखा में लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए खाता खुलवाने वाले ग्राहकों को पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत बीमा कराए जाने संबंधी शिकायत मीडिया के माध्यम से सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी गंभीरता से जांच करने के निर्देश लीड बैंक प्रबंधक उधम बामरा को दिए गए थे कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कराई गई जांच में यह पाया गया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्लीमनाबाद शाखा द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा जारी नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित बीमा योजना पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई की जानकारी से सभी ग्राहकों को अवगत कराया जाता है, तत्पश्चात ग्राहक की सहमति से ही बीमा किया जाता है। लेकिन बिना सहमति के न तो किसी ग्राहक का बीमा किया गया है और न ही बीमा कराने किसी को बाध्य किया जाता है

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें