Twitter Blue Tick: ट्विटर ने शुरु किया खेल! MP CM ऑफिस, योगी आदित्यनाथ, शाहरुख खान, विराट कोहली सहित इनके अकाउंट का हटाया ब्लू टिक
(नई दिल्ली) बीते दिनों ट्विटर ने ऐलान किया था कि 1 अप्रैल के से ब्लू टिक पैसे देने पड़ेंगे। जिनके पास ब्लू टिक रहेगा उनको 900 रुपए प्रतिमाह देने होंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को एलन मस्क ने कहा था कि 20 अप्रैल से पेमेंट नहीं करने वाले का ब्लू टिक हट जाएगा। ऐलान के मुताबिक हुआ वही जैसा कहा गया था। ट्विटर ने पेमेंट न करने की वजह से एमपी के ऑफिसियल अकाउंट सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल का ब्लू टिक हटा दिया। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों के अकाउंट पर अब ब्लू टिक नहीं दिखेगा।



