कटनी जिले के ढिमरखेड़ा में तेजी से फैल चिकन पॉक्स का संक्रमण, कई लोग बीमार; एक की मौत
(कटनी) मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढिमरखेड़ा ब्लॉक के तीन गावों खाम्हा, दशरमन और उरवाड़ी में रहने वाले लोगों मिजल्स वायरस और चिकन पॉक्स के लक्षण देखे जा रहे हैं। जिसमें अधिकांश बच्चे है। जिन में ये लक्षण देखे जा सकते है और एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों ने मिजल्स वायरल फैला हुआ है जिसकी जद में आए बच्चों से लेकर बुजुर्गो को तेज बुखार समेत लाल चकत्ते दाने और खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्टर @aviprasad9 ने गुरुवार की रात ढ़ीमरखेड़ा के ग्राम खाम्हा व मुरवारी पहुंचकर बुखार प्रभावितों के इलाज प्रबंधों का लिया जायजा।
प्रभावितों की पहचान हेतु घर-घर सर्वे करने के दिए निर्देश।
RM:- https://t.co/ciUly2Ry1b@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@healthminmp pic.twitter.com/lbji72OY1Z— Collector Katni (@CollectorKatni) April 21, 2023
ग्रामीणों के लिए गए सैंपल
आपको बता दें कि क्षेत्र में फैले वायरल से डेढ़ वर्षीय अंशुल पटेल की मौत होना बताया गया। उन्हें इतना भी मौका नही मिला की मासूम अंशुल को हॉस्पिटल ले जा पाए। उससे पहले ही बेटे ने अपने प्राण त्याग दिए। ग्रामीणों में कुछ लक्षण देखें गए हैं. जिसको लेकर जिला कलेक्टर स्वास्थ अमले को लेकर आधी रात में ही ढिमरखेडा ब्लॉक निकल गए और ग्रामीणों से बात की ओर जो भी लोग बीमार थे। स्वास्थ विभाग की टीम ने सब के सैंपल लिए है पूरा स्वास्थय अमला रात से ही बीमार बच्चों सहित सभी के ब्लड सैंपल ले रहे है। इसके साथ ही बीमार लोगों का इलाज चल रहा है।

जानिए क्या कहा कलेक्टर ने
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया की कटनी की स्वास्थ विभाग की टीम रात से ही तीनों गावों में लगी है। अभी ये कहना मुश्किल है की मिजल्स वायरस है की चीजें पॉक्स है पर लक्षण और संभावना ये ही है। इसके चपेट में 70 से अधिक संख्या में लोग आए हैं। जिसमें ज्यादात्तर बच्चे प्रभावित हैं। सभी के ब्लड सैंपल आईसीएमआर को भेजे जा रहे हैं। जहां से दो हफ्ते बाद ब्लड की रिपोर्ट आयेगी। तब ये पुष्टि हो पाएगी कि किस रोग से पीड़ित थे। अभी सभी को उपचार देने की जरूरत है।
गांव स्वास्थ विभाग की दस टीम तैनात
अभी तीनों गावों में दस स्वास्थ विभाग की टीमें काम कर रही है और घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है कि कोई मिजल्स या चिकन पॉक्स की चपेट में तो नहीं है। इस बीमारी से बचत को लेकर जो प्रोटोकाल है उसे अपनाया जा रहा है। वहींअभी जिस बच्चे की मृत्यु हुई है स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की मृत्यु चिकन पॉक्स या मिजल्स वायरस से हुई है।
कलेक्टर @aviprasad9 को शुक्रवार को CMHO डॉ प्रदीप मुड़िया ने ढ़ीमरखेडा के 3 ग्रामों में संक्रमण की स्थिति की दी जानकारी।
कलेक्टर ने संक्रमितों को 10 दिन का क्वॉरंटीन कराने के CMHO डॉ मुड़िया को दिए निर्देश।@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh@healthminmp@DrPRChoudhary pic.twitter.com/RfdIFMN7GQ
— Collector Katni (@CollectorKatni) April 21, 2023
