सी0एम0राईज मॉडल स्कूल झिंझरी कटनी में नशा मुक्ति हेतु विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

(कटनी)- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी श्री धरमिन्दर सिंह राठौड के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे विशेष नशा मुक्ति सप्ताह (दिनांक 18 से 24 अपै्रल 2023 तक) के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल को जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी निलेश कुमार जिरेती एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया की उपस्थित में सी0एम0राईज मॉडल स्कूल झिंझरी कटनी में नशा उन्मूलन एवं ड्रग तस्करी वगैरह के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान तथा उनसे बचने के उपाय के संबंध में जानकारी दी गई।

            छात्र-छात्राओं को बच्चों की मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं संरक्षण से भी अवगत कराया गया। स्कूल प्रशासन के सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें