ईद की ख़ुशियों से सराबोर हुआ नगर, लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ नगर में हर्षोल्लास के साथ ईदुलफ़ितर का मुबारक त्योहार मनाया गया। इस मुबारक मौके पर ईदगाह विजयराघवगढ़ में ईद की नमाज़ मस्जिदे आज़म बंजारी के पेशईमाम ज़नाब हाफ़िज़ सूफियान रज़ा साहब ने सुबह 8:15 बजे अदा कराई। ईदगाह कमेटी के सदर शहज़ाद हुसैन रिज़वी ने बताया कि ईदगाह में बंजारी, विजयराघवगढ़, नदीपार, ईदगाह मोहल्ला, टीकर, गुड़ेहा, पिपरा अमेहटा एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी तादाद में मुस्लिम भाईयों ने ईदगाह में नमाज़ पढ़ने पहुँचे थे। पेशईमाम हाफ़िज़ सूफियान रज़ा साहब ने मुल्क की ख़ुशहाली और तरक्की के लिए दुआएँ की। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक़बाद दी। नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की मुबारक़बाद दी। हाफ़िज़ शान मो., शेख अब्दुल, मो. सिकंदर, अब्दुल कादिर, हामिद अली, हारून हाफ़िज़ , मो ज़ुबैर, चराग़ भाई, अल्ताब हुसैन छोटे, जलील रिज़वी, राजू भाईजान, सेराजुल् हक्क, शकील मास्टर, नईम बाबू, मो. माज़िद, शेख राजु, इस्तेयाक अहमद , मुल्ताज खां टीकर रमज़ान शरीफ़ के मुक़द्दस महीने में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रोज़े रखकर, नमाज़ पढ़कर अल्लाह पाक़ की इबादत की। महीने भर जगह-जगह रोज़ा अफ़्तार का आयोजन भी हुए। ईद के पहले से ही बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों द्वारा जमकर ईद की खरीददारी की गयी जिससे समूचा बाजार गुलज़ार रहा। पूरे नगर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर ईद की चहल-पहल रही बच्चों की ख़ुशियों का उत्साह देखते ही बनता था। दिन भर पूरे परिवार के लोग, रिस्तेदारो और मित्रगणों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारक़बाद दी जहाँ पर उन्हें मीठी सेवाइयाँ खिलाकर स्वागत किया गया।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें