भगवान परशुराम की सनातन वाद्य यंत्रों के साथ सदर में निकली भव्य शोभायात्रा
(जबलपुर) ब्राह्मण समाज ने शंखनाद कर डमरू और घंटे घड़ियाल इत्यादि के माध्यम से शोभायात्रा निकालकर समाज को एक नई दिशा दी कि बिना बैंड डीजे तथा ढोल-ढमाल के भी शोभायात्रा में भव्यता आ सकती है। सदर में श्री ब्राह्मण महासभा ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाया। इस शोभायात्रा की अगुवाई गंगा प्रसाद उस्ताद तिवारी बाजपेई अखाड़े ने की। शोभायात्रा सदर की विभिन्न गलियों से होते हुए गणेश चौक महाकाली मंदिर में आरती के पश्चात संपन्न हुई जिसके बाद विप्र परिवारों ने सदर पोस्ट आफिस के पीछे, चंसोरिया कंपाउंड में प्रीतिभोज किया। शोभायात्रा का स्वागत जगह जगह पर विभिन्न समाजों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने सम्मिलित हो कर उत्साह दिखाया। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण शंख डमरू और घंटे घड़ियाल इत्यादि का ही उपयोग किया गया तथा पुरुष हेतु पीला कुर्ता सफेद धोती और पीली साड़ी मातृशक्तियों ने पहनकर बड़ी संख्या में सम्मिलित हुईं तथा जय परशुराम और जय श्री राम के जयघोष लगाए।

इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया तथा राजारामाचार्य जी ने भी सहभागिता की। पं आलोक मिश्रा, पं प्रेम दुबे, पं अभिलाष पांडे, पं राजेश मिश्रा, राम दुबे, योगेन्द्र दुबे, नवीन शुक्ला, आशीष त्रिवेदी, संजय गौतम, इत्यादि ब्राह्मण समाज की राजनैतिक व सामाजिक हस्तियां भी उपस्थित थीं।

इस अद्भुत शोभायात्रा को सफल बनाने में पं मनोहर चंसोरिया,पं शिवचरण दिक्षित, पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, पं प्रणव अवस्थी, पं मनीष चंसोरिया, पं मनोज पांडे, पं सुनित शर्मा, पं रितेश तिवारी, पं सचिन उपाध्याय, पं संजीव शुक्ला, पं शाश्वत सनी दीक्षित, पं संतोष मिश्रा, पं अमित शर्मा गोलू, पं रजनीश शुक्ला, पं दिनेश दिक्षित, पं मनीष रिछारिया, पं दीपक तिवारी, पं लोकेश मिश्रा, पं अमित दीपू शुक्ला आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी, RPKP INDIA NEWS , जबलपुर
