संकट मोचन जगन्नाथ धाम वेद मन्त्रों से हुआ गुंजायमान, विधि विधान से हुई पूजा अर्चना

श्रृद्धा और उल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम जी की जयंती

(विजयराघवगढ़) भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस बडे श्रृद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जहां जिले भर में विविध धार्मिक आयोजन हुए ।वही विजयराघवगढ़ में ब्राह्मण समाज द्वारा बढ़ चढ़ कर सहभागिता की गई। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर तहसील ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ बिनोद मिश्रा द्वारा संकट मोचन जगन्नाथ परिसर में क्षेत्रीय ब्राम्हणों की उपस्थिति में सिद्व पीठ श्री संकट मोचन हनुमान जी जगन्नाथ स्वामी सहित भगवान परशुराम जी का आचार्यो के बेदमंत्रो द्वारा षोडशोपचार पूजन अर्चन हवन उपरांत महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया । वही नदीपार र्श्री हनुमान सेवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में सगुनहाई तालाब के समीप विराजित हनुमान मंदिर में पवन पुत्र बजरंगबली और भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करने उपरांत सुंदरकांड का पाठ किया गया और उसके बाद आरती व प्रसाद वितरण हुआ।अगले क्रम में श्री हनुमान सेवा शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा संकट मोचन धाम से बाइक रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंच कर संपन्न हुई।

इसके बाद विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा संकट मोचन आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्र से पहुंचे ब्राम्हणों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ब्राह्मणों को विधायक श्री पाठक द्वारा वस्त्र द्रव्य दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में विधायक श्री पाठक सहित ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, आचार्य कृष्ण दास पांडेय, बेदाचार्य राकेश उरमलिया, रामावतार तिवारी, केशव पाड़े, डॉअनिल मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिपाठी शास्त्री, राजा उर्मलिया, प्रमोद मिश्रा, विमलेंदु पयासी, फूलचंद पयासी, पंडित जागेश्वर मिश्रा, अजय त्रिपाठी , सुरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, श्री हनुमान सेवा शक्ति संगठन के संरक्षक हरीश दुबे, संदीप मिश्रा, कुलदीप शुक्ल संगठन के सुशील मिश्रा, संजय त्रिपाठी, बाबा त्रिपाठी, मुरली मिश्रा, पोला, मुकेश पयासी, भोलू पयासी, अमन त्रिपाठी, अजय मिश्रा, राज मिश्रा, अरविंद मिश्रा,एस डी पाड़े, रामानंद पांडेय, अवि मिश्रा, बुलबुल, अखिलेश मिश्रा, शरद मिश्रा, मन्नू लाल, सभी सदस्य, डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, पार्षद रमाकांत तिवारी, अंबुज त्रिपाठी, सुमित पयासी, महेंद्र मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा, कैलाश शर्मा, अनिल शर्मा, , अजय त्रिपाठी, पी डी अवस्थी रावेंद्र मिश्रा, आकाश मिश्रा अनुज तिवारी, अबधराज तिवारी, श्री राम तिवारी, मालू मिश्रा, राकेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में ब्रम्हण समुदाय की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें