कटनी जिला अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार का सुनहरा अवसर ,विकासखंडों में सुरक्षा जवान भर्ती का किया जा रहा आयोजन
जिले के समस्त विकास खंडों में सुरक्षा जवान भर्ती का आयोजन
आज भर्ती शिविर बड़वारा जनपद पंचायत में
(कटनी)- बहोरीबंद जनपद पंचायत में ब्लॉक कार्यपालन अधिकारी एवं ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मीशन की उपस्थिति में 96 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 36 युवाओं का चयन किया गया। आगामी 29 अप्रैल को जनपद पंचायत कार्यालय कटनी, 02 मई को जनपद पंचायत रीठी कार्यालय 03 मई को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ कार्यालय, 04 मई को ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत कार्यालय मे भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जावेगा। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो फोटो लेकर भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी मो नंबर -7509781949, 8707815095 पर संपर्क किया जा सकता है।
