हितग्राहियों को शासन की संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार लिंक ईकेवाईसी के साथ ही डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य
(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम योजना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं में आधार सन्निहित डीबीटी के माध्यम से भुगतान प्रारंभ किया जाना है जिसके लिए शासन द्वारा 1 अप्रैल 2023 से यह आवश्यक किया गया है। कि हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ईकेवाईसी हो एवं उनका खाता आधार से लिंक के साथ ही खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है। अतः समस्त हितग्राही बैंक से संपर्क कर उक्त कार्रवाई करावे ताकि इकाइयों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
