मध्यप्रदेश में गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा, जाने कब से हैं समर वेकेशन
(भोपाल) उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दोपहर के वक्त जबरदस्त हीट वेव चल रही है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी उन छोटे बच्चों को हो रही है जो स्कूल जाते हैं। ऐसे में गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों में स्कूली बच्चों की समर वेकेशन कर दी गई हैं। कई राज्य सरकारों ने समय से पहले समर वेकेशन या ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी गर्मी को देखते हुए अहम फैसला लिया है। एक तरफ छात्रों को मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है तो दूसरी तरफ स्कूली छात्र बेसब्री से समर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। जानें मध्य प्रदेश में कब से होंगी समर वेकेशन-

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसमें 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। कुल डेढ़ महीने तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू हो गया है और गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। यहां एक मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। वहां मध्य प्रदेश में शिक्षकों का अवकाश 1 मई से 9 जून तक रहेगा। शिवराज सरकार ने बच्चों के हित में यह फैसला लिया है।

