1 मई को जारी की जाएगी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अंतरिम सूची,15 मई तक ही दर्ज होगी दावा आपत्ति

(कटनी) कटनी प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं उनके जीवन को संवारने के उद्देश्य संचालित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के आवेदन अब सिर्फ शनिवार को अवकाश होने के कारण 30 अप्रैल रविवार को ही भरे जाएंगे। इसके बाद किसी प्रकार के नवीन आवेदन भरने की प्रक्रिया नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1 मई को अंतरिम सूची जारी की जाएगी। जो कि सीएम लाडली बहना पोर्टल एवं मोबाइल ऐप तथा वार्ड स्तर पर चस्पा की जाएगी। इस योजना में दावे आपत्ति दिनांक 15 मई 2023 तक शासन के आपत्तियां पोर्टल व मोबाइल एप एव सीएम हेल्पलाइन पोर्टल तथा लिखित रूप में वार्ड प्रभारी को प्रस्तुत की जा सकेंगी। महापौर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहर की ऐसी समस्त पात्र बहनों से अपील की है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया का 1 दिन शेष होने के कारण अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।तो वही आयुक्त नगर पालिक निगम सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा 1 दिन शेष होने के कारण नगर पालिक निगम के अमले को उपायुक्त पीके अहिरवार के मार्गदर्शन में सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पात्र महिला हितग्राहियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें