मुख्यमंत्री शिवराज के साथ पौधे लगा कर परिजन ने मनाया नौनिहालों का जन्म-दिवस

मुख्यमंत्री ने लगाए नीम, अमरूद और जामुन के पौधे

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। बालक अभिजीत सिंह पवार के जन्म-दिवस पर उनके परिजन सर्वश्री अभिजीत सिंह पवार, अजय सिंह पवार, शैलेन्द्र सिंह पवार, श्रीमती विद्या सिंह पवार और श्रीमती चेष्ठा सिंह पवार ने पौधे रोपे। बालिका नित्या अहिरवार के जन्म-दिवस पर उनके माता-पिता श्रीमती प्रतीक्षा अहिरवार तथा श्री सुनील अहिरवार ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में सर्वश्री रीतेश सिंह चौहान, भरत सिंह, भैरवलाल आहिरवार और अभिषेक मालवीय भी शामिल हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें