मध्यप्रदेश राजनीति के दिग्गज नेता पं.सत्येन्द्र पाठक जी के स्मरण दिवस पर रक्तदान शिविर एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
(कटनी) जीवन पर्यंत गरीब,पीड़ित,शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले मप्र शासन के पूर्व मंत्री कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के पुण्य स्मरण दिवस पर निर्मल सत्य गार्डन ,कटायेघाट मोड़ बरगवां पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी कटनी संस्था के सहयोग से किया गया जिसमें ब्लड बैंक की 70 यूनिट की मांग से भी अधिक लगभग 101 यूनिट रक्तदान हुआ । रक्तदान जैसे महान कार्य में कटनी नगर सहित सम्पूर्ण जिले से आए महिला पुरषों ने उत्साह के साथ सहभागिता की । शिविर का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर की ।

श्री मनीष पाठक ने कहा कि जीवन पर्यंत गरीब,पीड़ित,शोषित समाज की सेवा करने वाले पूज्य पं.सत्येन्द्र पाठक जी की स्मरण दिवस पर ये शिविर आयोजित किया गया है किसी के जीवन को बचाने के लिये रक्तदान करना सबसे महत्वपूर्ण दान है। इसलिए जो लोग रक्तदान करने में सक्षम हैं और स्वस्थ हैं उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. यशवंत वर्मा,डॉ.सतीश शर्मा ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती हैं नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। रक्तदान शिविरों के माध्यम से हम प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जिंदगियों को बचाने का काम करते हैं। इसी तरह कटाये घाट पर आयोजित भंडारे हजारों लोग ने भोजन प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, केडीए अध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, डॉ. यशवंत वर्मा,डॉ.सतीष शर्मा, सीए सुशील शर्मा,दीपक पाठक,मृदुल द्विवेदी,आशीष पांडे,आशीष गुप्ता,राजू शर्मा, रवि खरे,शशिकांत तिवारी,सुमित्रा रावत,प्रभा गुप्ता, सुशीला कोल,राजू तिवारी, घनश्याम चावला,आशीष पाठक,दीपक जैन,अनुज तिवारी, सचिन तिवारी, मनीष दुबे,शैलेंद्र चनपुरिया ,अनुराग त्रियोलिया,अरुण चक्रवर्ती,हर्ष पांडे ,शेखर सिंह, कोका शुक्ला,पुष्पेन्द्र पांडे,अंकित सिंह,सहित अनेक लोग ने सहयोग किया।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने पूजनीय बापूजी को याद करते हुए ट्वीट किया है “परम् पूज्य पिताजी कर्मयोगी श्रद्धेय पं. सत्येन्द्र पाठक जी को शत-शत प्रणाम आज आप भले हमारे साथ भौतिक रूप से ना हो पर आपके विचार मुझे सदैव ऊर्जा देते रहते हैं। पूज्य पिताजी आपकी पुण्यतिथि पर आपके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन, वंदन और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।”
परम् पूज्य पिताजी कर्मयोगी श्रद्धेय पं. सत्येन्द्र पाठक जी को शत-शत प्रणाम 🙏
आज आप भले हमारे साथ भौतिक रूप से ना हो पर आपके विचार मुझे सदैव ऊर्जा देते रहते हैं। पूज्य पिताजी आपकी पुण्यतिथि पर आपके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन, वंदन और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। pic.twitter.com/pQnI5yov3e
— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) April 28, 2023
