1 मई को लाड़ली बहना योजना की सूची का होगा प्रकाशन,रविवार को भी होगा आवेदनों का पंजीयन
(कटनी)- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ऑनलाईन प्रविष्टि करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस दिन रविवार का अवकाश होने के बाद भी आवेदन पत्र भरे जाएंगे ऑनलाईन आवेदनों के आधार पर एक मई को संभावित पात्र हितग्राहियों अनन्तिम सूची का प्रकाशन पोर्टल एवं एप पर किया जायेगा। प्रकाशित सूची में दर्ज हितग्राहियों की पात्रता पर एक मई से 15 मई तक पोर्टल या ऐप के माध्यम से आम लोगो द्वारा आपत्ति प्राप्त की जायेगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए निर्मित पोर्टलwww. mpeuparjan.nic.in और एप ब्डस्ंकसप ठंीदं पर प्रकाशित सूची के संबंध मे आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।

