मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत पहले चरण में जनसहयोग से जिला अस्पताल को मिले 19 डेजर्ट कूलर

Advertisement

(कटनी)- इस बार जिला चिकित्सालय में मरीजों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के द्वारा जिला अस्पताल में इलाजरत मरीजों को राहत देने अस्पताल का आधुनिकीकरण करने की पहल करते हुए  विभिन्न वार्डों को वातानुकूलित बनाने  मुहिम शुरू की गई थी। जिसमें अब तक जनसहयोग से 19 डेजर्ट कूलर जिला अस्पताल को मिल चुके हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद का प्रयास जिला अस्पताल से शुरू होकर सुदूर ग्रामीण अंचलों में बने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को भी वातानुकूलित कर मरीजों को राहत पहुंचाना है।

 उल्लेखनीय है कि गत 21 अप्रैल को हुई सीएसआर की बैठक में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने मौजूद अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यह कार्ययोजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित न होकर रह जाए, बिना किसी विलंब के इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कलेक्टर श्री प्रसाद के इन्हीं निर्देशों के परिपालन में महज एक सप्ताह में ही क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। सीएसआर बैठक में बनी कार्ययोजना में लिए गए दायित्वों के निर्वहन के क्रम में जिले के दो औद्योगिक संगठनों द्वारा जिला अस्पताल कटनी को 5-5 नग बड़े कूलर एवं उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे गर्मी के मौसम में मरीजों को राहत मिलेगी। कलेक्टर श्री प्रसाद के आह्वान पर पूर्व में भी जिला अस्पताल को 9 कूलर प्रदाय किए जा चुके हैं। दो अलग अलग संस्थाओं द्वारा यह कूलर प्रदाय किए गए हैं। इस प्रकार अभी तक कुल 19 कूलर उपलब्ध हो गए हैं।

इन वार्डों को मिलेगी राहत

विगत दिवस जिला चिकित्सालय भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने मरीजों को गर्मी में होने वाली तकलीफों को महसूस किया और इसके निजात के लिए एक मुहिम जनसहयोग से शुरू की। कलेक्टर श्री प्रसाद की इस मुहिम से जिला अस्पताल प्रबंधन को मिले इन 19 बड़े कूलर से  जनरल वार्ड, प्रसूति वार्ड, शल्य चिकित्सा वार्ड और मेडिकल वार्ड के मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें