जयारोग्य चिकित्सालय समूह के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार डॉ. आर के एस धाकड़ को
( ग्वालियर )
संभागीय आयुक्त ने किए आदेश जारी
संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा द्वारा जयारोग्य चिकित्सालय समूह ग्वालियर के अधीक्षक का प्रभार प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हड्डी रोग विशेषज्ञ गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर डॉ. आर के एस धाकड़ को सौंपा गया है। संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष स्वशासी समिति गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय श्री एम बी ओझा ने डॉ. धाकड़ को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपे जाने के आदेश जारी किए हैं।
संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय समूह डॉ. अशोक मिश्रा द्वारा 25 मई को प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए उन्हें संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर डॉ. आर के एस धाकड़ को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय समूह ग्वालियर का कार्य प्रशासनिक होने से निजी चिकित्सकीय कार्य वर्जित रहेगा।
