सड़के दुरूस्त करने के साथ विधिवत आवागमन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

Advertisement

सड़के दुरूस्त करने के साथ विधिवत आवागमन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देशसड़के दुरूस्त करने के साथ विधिवत आवागमन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश ज़िला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दुर्गा उत्सव एवं दशहरे को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का लिया गया निर्णय अनूपपुर 27 सितम्बर 2019 आगामी त्योहार नवरात्रि पर्व दुर्गा उत्सव एवं दशहरे को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु गुरुवार शाम कलेक्ट्रैट सभागार में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में ज़िला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, नगरपालिका अनूपपुर के मनोनीत अध्यक्ष रामखिलावन सिंह राठोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर बी॰डी॰ सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन समेत शांति समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में त्योहारों को व्यवस्थित रूप से मनाने, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति के सदस्यों के बीच चर्चा उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्गा उत्सव के दौरान महिलाएँ बच्चे प्रातः 4 बजे से जल चढ़ाने के लिए जाना प्रारम्भ कर देते हैं अतः नगर की सफ़ाई का कार्य प्रातः 4 बजे तक पूर्ण करने हेतु नगरपालिका अनूपपुर को निर्देशित किया गया। गरबा आयोजक अनिवार्य रूप से सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति लें एवं सम्बंधित थाने में सूचित करें। कलेक्टर द्वारा पुलिस प्रशासन को गरबा स्थलों में पर्याप्त सुरक्षा बल एवं महिला बल को तैनात करने के निर्देश दिए गए। पंडालों में अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर ही विद्युत का प्रयोग करने एवं प्रयोग की जाने वाली तारें जोड़रहित हों यह सुनिश्चित करने हेतु एमपीईबी को निर्देशित किया गया। धार्मिक गानो हेतु लाउडस्पीकर का प्रयोग कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानो की पालना करते हुए विधिवत अनुमति लेकर ही किया जा सकेगा। रात्रि 10 बजे पश्चात ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। त्योहार के दौरान सुचारु विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नवरात्रि पर्व में शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनो के प्रवेश को रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित कर बाहर स्थित मार्गों से ही आवागमन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया साथ ही 4 अक्टूबर से त्योहार पूर्ण होने तक भारी वाहनो को रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक ही शहर मे प्रवेश करने की अनुमति होगी। ज़िला स्तरीय दशहरा उत्सव शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के खेल मैदान मे आयोजित होगा। रावण पुतला दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अनूपपुर द्वारा एवं लोकनिर्माण विभाग तथा विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों को पीने हेतु वाटर टैंकर एवं आकस्मिक व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसमें सप्तमी से फ़ायरब्रिगेड, एम्बुलेंस की सुविधा भी रहेगी। इसके अतिरिक्त आपातक़ालीन मेडिकल व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। मूर्ति विसर्जन हेतु रेलवे अंडर ब्रिज चचाई रोड के पास नगरपालिका अनूपपुर द्वारा निर्मित कुंड का चयन किया गया है। दुर्गा उत्सव मे मूर्तियों की संख्या अधिक होने के कारण कुंड का आकार बड़ा करने एवं पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व की भाँति पोलीथीन बिछाकर शुद्ध जल भरने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश एवं गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया। विसर्जन हेतु प्रयोग किए जाने वाले रास्तों में पूर्व भ्रमण कर सड़क दुरुस्त करने हेतु नगरपालिका एवं लोकनिर्माण विभाग, विद्युत तारों की ऊँचाई सही करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पंडाल स्थलों एवं विसर्जन रास्तों में जर्जर इमारतें पर नज़र रख आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही हेतु आपने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िले के समस्त नागरिकों को दुर्गा उत्सव एवं दशहरे की शुभकामनाएँ देते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से त्योहारों को मनाने हेतु ज़िला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है। इसके साथ ही आपने अपेक्षा की है कि दुर्गा उत्सव समितियाँ निर्देशो का स्वयमेव पालन करेंगी एवं बच्चों को विसर्जन स्थल से दूर रखेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें