कमलनाथ सरकार का विजयराघवगढ़ क्षेत्र को तोहफ़ा

माननीय सज्जन सिंह वर्मा जी कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग से भोपाल में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। चर्चा उपरांत माननीय सज्जन सिंह वर्मा जी ने बरही में रिंग रोड एवं बाईपास , विजयराघवगढ़ में बाईपास व कैमोर में बाईपास अपने अधिकारियों से चर्चा कर स्वीकृत प्रदान की एवं अपने अधिकारियों को निर्देश किया कि इसका इस्तिमेट बनाकर बजट के लिए भेजा जाये।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शाहिद हुसैन, नीरज अग्रवाल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण), श्याम तिवारी सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी, बाला प्रसाद वर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बरही, सुरेंद्र दुबे महासचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी भोपाल, शहज़ाद हुसैन रिज़वी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) कटनी, विजय अग्रवाल अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी बरही आदि उपस्थित थे।
