Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : मेला ग्राउंड में चिरायु अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक 2 दिन करेंगे मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार

धर्म, संस्कृति और मनोरंजन के महाकुंभ में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ में बंजारी मेला ग्राउंड में धर्म, संस्कृति और मनोरंजन के महाकुंभ विजयराघवगढ़ महोत्सव को ले कर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस विशाल आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह की खासी लहर भी देखने को मिल रही है। धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का सिलसिला पूरे एक माह तक चलेगा जिसमें महान संतों, पीठाधीश्वरों का समागम होगा तो वहीं मंत्री, विधायक सहित बड़े नेताओं की उपस्थिति भी होगी।

3 और 4 जून को लगेगा चिकित्सा शिविर

खास बात यह है की मेले के आयोजन के दौरान दो दिवसीय चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। 3 और 4 जून को आयोजित इस शिविर में चिरायु अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 500 चिकित्सकीय अमला विजयराघवगढ़ क्षेत्र के मरीजों की निः शुल्क जांच और उपचार करेंगे। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर भोपाल चिरायु अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

इसे भी देखे – पिता सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बनवाया सर्वसुविधायुक्त अस्पताल , सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

अंतिम चरण में महोत्सव की तैयारियां

उल्लेखनीय है की बंजारी स्थित राजा पहाड़ में भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा, भगवान राम, माता शिबरी, निषाद राज की मूर्तियों की स्थापना, मंदिर का निर्माण कराने के संकल्प के साथ ही विजयराघवगढ़ महोत्सव का आयोजन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के अथक प्रयासों से कराया जा रहा है जिसमें आम जन की सहभागिता भी दर्ज कराई जा रही है। इस पुनीत कार्य को सफल रूप देने विधायक श्री पाठक जोर शोर से जुटे हैं जिसमे जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भी योगदान दे रहे हैं। विशाल मैदान में मेले के आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। लाइट, पेयजल व्यवस्था भी कराई जा रही है।

16 मई  को पहुंचेंगे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा

16 मई  को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मेले के उद्घाटन में साक्षी बनेंगे। मेले के आयोजन को लेकर विधायक श्री पाठक द्वारा व्यापारियों की बैठक कर उनसे राय भी मांगी गई है।

15 जून तक होंगे मेले में विविध आयोजन

गौरतलब है की बंजारी स्टेडियम के सामने मैदान में विशाल मेले का आयोजन 15 मई से 15 जून तक चलेगा। इस आयोजन में हास्य गायक जीतू खरे सहित ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से शमा बांधने का काम करेंगे।

✍️ अजय त्रिपाठी , विजयराघवगढ़ 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें