Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ महोत्सव का कल से होगा आगाज, सांसद वीडी शर्मा करेंगे उद्घाटन, सुंदरकांड के पाठ के साथ ही होगा मेले का शुभारंभ
(विजयराघवगढ़) राष्ट्रीय स्तर पर विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी में आयोजित हो रहे विजयराघवगढ़ महोत्सव का आयोजन कल से प्रारंभ हो जायेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा कल यानी सोमवार को दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और महोत्सव का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा, जिसके साथ ही मेले का शुभारंभ हो जायेगा। उल्लेखनीय है की क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयासों से शहीद राजा सरजू प्रसाद जी की स्मृति में विशाल मेले का आयोजन बंजारी में कराया जा रहा है जो 15 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा।

आकर्षक झूले, मीना बाजार, सर्कस सहित खान पान व अन्य दुकानें मेले में आकर्षण और मनोरंजन का केंद्र बनेंगी। वहीं ख्याति लब्ध कलाकार भी निर्धारित तिथियों में अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी कर विजयराघवगढ़ महोत्सव को मनमोहक बनायेंगे। विशाल मैदान में लाइटिंग सहित विशेष साज सज्जा कराई गई है और सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। इसी तारतम्य में राम राजा पर्वत पर रविवार हनुमान चालीसा का पाठ श्री हनुमान सेवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
इसे भी देखे :- Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ का राजा पहाड़ पूरे भारत में बनाएगा अपनी खास पहचान – विधायक संजय सत्येंद्र पाठक
विधायक श्री पाठक द्वारा मेले के शुभारंभ को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए दायित्व सौंपे गए हैं। विधायक श्री पाठक के निर्देश पर नगर के सभी मंदिरों में साफ सफाई कराने के साथ ही झालर आदि लगवाने का कार्य भी जारी है। ज्ञात हो की महोत्सव के आयोजन के दौरान ही राम राजा पर्वत पर अद्भुत मंदिर के निर्माण, 108 फुट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन भी स्वामी श्री राम भद्राचार्य जी द्वारा किया जायेगा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आम जन से सहयोग की अपील विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा की गई है।
अजय त्रिपाठी , विजयराघवगढ़

