RSKMP MPBSE 5th-8th Result 2023 : साइट बंद होने से नहीं मिल रहा 5th-8th का रिजल्ट, जानें कब सही होगा पोर्टल
(भोपाल) मध्य प्रदेश में 15 मई सोमवार को 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद भी बच्चों को परिणाम का पता नहीं चल रहा है। ऐसा साइट लोड नहीं लेने के कारण हो रहा है। कल रिजल्ट जारी होने के बाद से ही साइट बंद पड़ी हुआ है, जिसमें आजतक कोई सुधार नहीं हो सका है। ऐसे में विभाग की साइट का टेक्निकल एरर बच्चों के दिमाग पर प्रेशर बना रहा है।

कब शुरू होगी साइट
देर रात बड़ी मुश्किल से कुछ ही बच्चे अपना रिजल्ट देख पाए है। पोर्टल पर एक साथ लाखों बच्चों के विजिट करने के कारण ऐसा हो रहा है। अधिकारियों ने ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते साइट डाउन होने की बात कही है। हालांकि, दिक्कत को दूर करने को लेकर उन्होंने कहा कि टेक्निकल स्टाफ लगातार काम कर रहा है, इसे जल्द सुधार कर लिया जाएगा।

