महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गायत्री नगर वार्ड नंबर 21 में किया बोरवेल का भूमि पूजन

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय पार्षद व एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला की उपस्थिति में गायत्री नगर वार्ड नंबर 21 में नवीन उत्खनन होने वाले बोरवेल का भूमि पूजन किया। इस दौरान महापौर श्रीमति सूरी ने कहा कि शहर में पेयजल की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उसके लिए प्रत्येक वार्ड में पेयजल के पर्याप्त इंतजाम करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित की जा रही हैं। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी अवकाश जायसवाल पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी जल प्रदाय विभाग के उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें