महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के दिए निर्देश

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की आवश्यक समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रुप से वित्तीय वर्ष 2022 23 की वसूली से सम्बन्धित जानकारी लेने के साथ ही लोक अदालत की जानकारी लेते हुए आगामी समय में निर्धारित लक्ष्य को तय समय सीमा पर प्राप्त करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। महापौर श्रीमती सूरी द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी समय पर लक्ष्य से आगे बढ़कर अधिक वसूली करने के निर्देश दिए तथा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मासिक एवं तिमाही में भी और अधिक लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करने के संबंध में भी चर्चा की गई जिससे कि लगातार वसूली का कार्य जारी रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने पर भी चर्चा की। वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा बैठक व्यवस्था कराने एवं वार्डों के प्रभाव वाले कर्मचारियों को वार्ड में कार्य संपादित करने की मांग रखी गई। जिस पर महापौर ने जल्द ही दोनों मांगों पर व्यवस्था बनाने आश्वस्त किया। दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू उपायुक्त पीके अहिरवार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक पार्षद श्रीमती रेखा संजय तिवारी सुरेंद्र गुप्ता प्रभा गुप्ता सुमित्रा रावत सुशीला गोटिया एव राजस्व विभाग के प्रकाश पांडे मुकेश राजपूत सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें