MP Board Results 2023: इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम , माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने की पुष्टि
(भोपाल) मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश बोर्ड 23 मई को दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करेगा। 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।


