सीएम राइज विद्यालय कारीतलाई में समर कैम्प का समापन व पुरस्कार वितरण सम्पन्न

(विजयराघवगढ़) प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कारीतलाई उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में 13 दिवसीय समर कैम्प के आयोजन में बिद्यालय के अध्ययनरत छात्र छात्राओं योगाभ्यास, खेल कूद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं इंग्लिस स्पोकन का कार्यक्रम लगातार 13 दिनों तक चला जिसके समापन अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति निधि शुक्ला रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दीपक सेन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बिद्यालय के प्राचार्य सी बी पटेल द्वारा की गई। जहां ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों एवं छात्र छात्राओं के पालको की उपस्थिति में बिद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के आगामी भविष्य के विषय मे प्रचार्य के ओजस्वी उद्बोधन उपरांत पुरस्कार वितरण किया गया । उक्त अवसर पर एहतेशाबुद्दीन खान, केपी गोटिया, एस पी राय, श्वेता शर्मा, रोहित पाड़े, अंजना सोनी ,कमलेश बर्मन प्रीती पाड़े , दिलीप नामदेव, सुचिता उसरेठे आदि की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें