निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें दुगाडी नाला के समीप मेन पाईप लाईन का निरीक्षण कर दिये निर्देश

(कटनी) – निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें दुगाडी नाला के समीप मेन पाईप लाईन लीकेज की समस्या का स्थल पर पहुचकर किया निरीक्षण एवं उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को दिए आवश्यक  निर्देश । नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत दुगाडी नाला के समीप मेन पाईप लाईन में कालम के सेटलमेंट के कारण लीकेज की समस्या होने से शहर के माधवनगर कैंप ,तिलक कालेज ,बस स्टैंड, इन्द्रानगर आदि इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित है । लीकेज की समस्या का निरीक्षण करनें निगमाध्यक्ष मनीष पाठक स्थल पर पहुच कर स्थिति का जायजा लेते हुए स्थल पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को पाईप लाईन की मरम्मत अतिशीघ्र  करानें के निर्देश  प्रदान करनें के साथ ही लीकेज की समस्या से जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित है उन स्थानों पर टैंकर आदि की व्यवस्थाएं कराकर जलापूर्ति पूरी की जावे वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ है शहर के नागरिकों को जल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें । निरीक्षण के दौरान पार्षद सर्वश्री शशिकांत  तिवारी ,अश्वनी पाण्डेय सहा.यंत्री ,मृदुल श्रीवास्तव उपयंत्री सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें