Congratulations Vikas Gupta : विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने विकास गुप्ता को सेवाकाल में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की दी शुभकामनाएं
(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक जी ने विजयराघवगढ़ के प्रसिद्ध होटल व्यवसाई शिवराम गुप्ता के सुपुत्र विकास गुप्ता को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मुझे गर्व है कि मेरे विधानसभा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के निवासी शिवराम गुप्ता जी के सुपुत्र श्री विकास गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में 468 वा स्थान प्राप्त किया है। ऑल इंडिया सिविल सेवा जैसी सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पास होकर विकास ने विजयराघवगढ़ का संपूर्ण देश में नाम रोशन किया है। मैं श्री विकास गुप्ता के द्वारा सेवा के अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्र प्रथम, कर्तव्यनिष्ठा एवं विश्वास की भावना के साथ कार्य करने की कामना करता हूं।
इसे भी देखे :- “मेहनत जब आदत बन जाती है , तो मुकद्दर भी घुटने टेक देता है”, यह साबित कर दिखाया है होटल वाले के पुत्र विकास गुप्ता ने कलेक्टर बनकर किया साबित
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा की “हम गौरवान्वित है कि हमारे विजयराघवगढ़ के श्री विकास गुप्ता पर । जिन्होंने देश की सबसे कठिनतम माने जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर विजयराघवगढ़ एवं कटनी जिले का नाम रोशन किया है, विकास आप दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।”

