मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाए बरगद, आम और करंज के पौधे

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री दिनेश अंगरिया ने पौध-रोपण किया। श्री दीपक पसारी और श्रीमती दीपाली पसारी ने अपनी विवाह वर्ष-गाँठ तथा मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के कैमरामेन श्री सलीम मिर्जा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। देवास की वंदे-मातरम संस्था के सर्वश्री सर्वेश शर्मा और शिवम शर्मा ने भी पौध-रोपण किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें