Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : रईश अनीश साबरी ने गजल गायकी के माध्यम से बाधा रंगीन समा, दर्शाकों की उमड़ी भीड़
विजयराघवगढ़ महोत्सव में कव्वाली का आंनद लेने कई जिलो के लोग हुए शामिल
(विजयराघवगढ़) विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का कार्य हमेशा से निराला ही रहा है। वह आम इंसान से हटकर कार्य करते आ रहे हैं। जो संकल्प आज उन्होंने लिया वह भी एक आम आदमी के बस की बात नहीं। धार्मिक हरिहर तीर्थ धाम स्थल का निर्माण का संकल्प जो की इतिहास रचने जा रहा है जिसकी कभी किसी ने कल्पना तक नही की रही आज यह स्थल हर रिकार्ड को तोड़ते हुए अपना मुकाम हासिल कर रहा है। जिसकी खुशी मे एक माह का मेला जिसका नाम “विजयराघवगढ़ महोत्सव मेला” रखा गया, बंजारी समीप यह मेला सजाया गया है जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों जन प्रतिनिधियों व विश्व गुरुओ का आना जाना लगा है। इसी कडी मे विजयराघवगढ़ महोत्सव मेला मे रईश अनीश साबरी ने गजल गायकी के माध्यम से रंगीन समा बाधा। गजल गायकी के सरताज कहे जाने वाले रईश अनीश साबरी ने जोरदार मनमोह लेने वाली गजलों का ऐसा समा बाधा की देखने वालो ने दातों तले उगली दबा ली। तारिफो और तालियों से गुंजमान हुआ विजयराघवगढ़ महोत्सव स्थल। रईश अनीश साबरी ने ख्वाजा और श्रीराम पर भी गजलें सुनाई।
विधायक पुत्र यश पाठक ने गजल गायकी का लुत्फ उठाया
कार्यक्रम के दौरान आयोजक विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र यश पाठक भी मंचासीन हुए। जिस तरह पीपल का पत्ता अपने वृक्ष की पहचान बता ही देता है उसी तरह यश पाठक मे भी संजय सत्येंद्र पाठक की झलक दिखने लगी है। यश पाठक की उदारता, उनका स्वभाव, उनका जज्बा एक अच्छे व्यक्ति की पहचान बताती है। कार्यक्रम का आंनद ले रहे यश पाठक ने विश्व विख्यात गजल गायक रईश अनीश साबरी का फूल-मालाओं से विजयराघवगढ़ की भूमि मे आने का धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया। विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट, उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, अंकुर ग्रोवर, प्रमोद सोनी, गुड्डा सोनी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय शर्मा, अनिल गुडडू शर्मा आदि ने भी सम्मान पूर्वक फूल गुच्छ भेट कर सम्मानित किया।

रईश अनीश साबरी के सुन्दर वचन
गजल के सरताज रईश अनीश साबरी ने कहा की विधायक हो तो संजय सत्येंद्र पाठक जैसा जो इस क्षेत्र को अपना घर मानते है, जो इस क्षेत्र के लोगों को अपना परिवार मानते हैं। किसी की भी तकलीफ वह नही देख पाते, शादी विवाह हो या गरीब के इलाज की बात या फिर किसी भी तरह का दुख दर्द हो, दयालु भावना से वह न गर्मी देखते न बरसात न ही ठंड, बस सेवा मे उस वक्त तक जुट जाते हैं जब तक आप सभी के चहरो पर खुशी न देख ले, तभी तो संजय सत्येंद्र पाठक को प्रधान सेवक कहा जाता है। करुणा के अथाह सागर है विधायक संजय सत्येंद्र पाठक। यस पाठक ने भी अपने उद्वोधन मे कहा की मै रईश अनीश साबरी का विजयराघवगढ़ विधानसभा मे चल रहे हरिहर तीर्थ धाम व विजयराघवगढ़ महोत्सव मेला मे आने पर उनके प्रति आभार प्रकट कर्ता हू। स्वागत समारोह के पश्चात पुनः गजल गायक ने समा बाधा और देर रात्रि तक भारी संख्या मे लोगों ने शायरी गजल गायकी का लुत्फ उठाया। कौमी एकता का परचम फहराता यह मंच हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को एक करने का भी कार्य कर रहा है।

इनकी रही उपस्थित
कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा, कैमोर नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट, हरिओम वर्मन, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, राजेश्वरी हरीश दुवे, पलक नमीत ग्रोवर, अनिल गुडडू शर्मा, रमाकांत तिवारी, कटनी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नवाब खान, कटनी पीर बाबा कमेटी अध्यक्ष तनवीर खान, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, अंकुर ग्रोवर, जयवंत सिंह चौहान, प्रमोद सोनी, कैमोर महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता दाहिया, गोलू मिश्रा, गबबू गुप्ता, संता विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, आशिष पाठक अर्जुन तिवारी, गोलू मिश्रा, सचिन गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, रमेश महाजन सोनी, अंकित सिंह बघेल, विजयराघवगढ़ सीएमओ रामावतार पटेल, कैमोर सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा, विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल, छेदी लाल पांडे, गुरदीप सिंह, अरुण गुप्ता, आरिफ खान, शेरा मिश्रा, अजय त्रिपाठी, मोहम्मद लईक, अंशुल सराफ, आशीष रजक के साथ पडोसी जिला सतना, रीवा, पन्ना, शहडोल,अनुपपुर, उमरिया, सागर, मैहर आदि से गजल की इस महफिल मे शामिल हुए ।
