मध्यप्रदेश के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में आज से होंगे प्रवेश प्रारंभ, ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया

(भोपाल) मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित 1304 से अधिक सभी शासकीय और निजी महाविद्यालयों में वर्ष 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिये गुरूवार 25 मई से प्रवेश प्रारंभ होंगे। यह प्रवेश प्रक्रिया epravesh.mponline.gov.in से पूर्णत: ऑनलाइन होगी। इसमें एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिये महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिये भी ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें